फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश में फायरिंग की घटना में तीन लोगों को गोली लगी, घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

फिरोजाबाद शिकोहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के भाडरी गांव में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग हो गई। फायरिंग की घटना में तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नगर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां पर तीनों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
बुधवार की रात गांव भाडरी में घर के दरवाजे पर कुछ ग्रामीण शराब के नशे में चूर खड़े हुए थे। वह आपस मे गाली गलौज कर रहे थे। जिसका उक्त मकान मालिक ने विरोध किया। जिसको लेकर आपस मे विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष एक दूसरे को गालियां देने लगे। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में फायरिंग होने लगी। मध्य रात के बाद हुई फायरिंग वा मारपीट की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्राम ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग की घटना में तीन लोगों को गोली लगी। गोली लगने से तीनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हड़ताल में भर्ती कराया, यहां पर चिकित्सीय परीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल हुए लोगों में गौरव 25 पुत्र राजेश, भूरे 30 पुत्र उदयवीर, ब्रह्मदेव उर्फ बंटू पुत्र उदयवीर सिंह है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षो में पुरानी रंजिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *