बिल्सी: भाजपा योजनाओं नाम बदलकर श्रेय लेना चाहती हैःधर्मेंद्र/बिल्सी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे

बदायूँ/बिल्सी। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा अखिलेश सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर श्रेय लेना चाहती है। लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा की हकीकत को अच्छी तरह जानती है। जनता 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी। नगर के इस्लामनगर रोड पर पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य के नव निर्मित पैट्रोल पंप के निकट एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। आम जनमानस पहले अपना पैसा घरों में सुरक्षित रखता था। उसके बाद भाजपा ने कहा कि पैसा केवल बैंकों में सुरक्षित रहेगा। मगर अब भाजपा की सरकार में देश की बैंकों की दयनीय दशा को देख कर अब पैसा यहां भी सुरक्षित नहीं रह गया है। पता नहीं कि कौन सी बैंक कब खत्म हो जाए। उन्होने कहा कि 45 वर्षो में देश की रोजगार की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो गई है। चुनाव के दौरान भाजपा ने देश के किसानों की आय दोगनी करने का भरोसा दिलाया था। मगर सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान की आय पहले से भी आधी रह गई है। इसके अलावा आम वस्तुओं के दाम लगातार देश में बढ़ते जा रहे है। मंहगाई को रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। इससे पहले सहसवान के विधायक ओमकार सिंह, दातागंज के पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह, विमलकृष्ण अग्रवाल, फखरे अहमद शोभी, रामेश्वर शाक्य, डीपी पाल, बनवारी लाल पाठक, यासीन उस्मानी आदि ने अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही भाजपा सरकार को जमकर कोसा। बैठक की अध्यक्षता ​जिलाध्यक्ष आशीष यादव एवं संचालन महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुषमा मौर्य, राकेश माहेश्वरी, ओमप्रकाश सागर, जिला पंचायत सदस्य मधु चंद्रा, रंजीत वार्ष्णेय, ब्रजेश यादव, अवधेश यादव, चंद्रशेखर शाक्य, रविंद्र शाक्य, ललित गिरि, कुमुद माहेश्वरी, प्रशांत शर्मा, फैजान राइन, विजय उपाध्याय, मनीश असावा, मुकेश चंद्र, रईस अहमद, हाजी अजमल खां आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर पूर्व सांसद ​नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी सपा के जिला सचिव रईस अहमद के आवास पर पंहुच कर शोक संवेदना व्यक्त की।
नईम अब्बासी रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *