बदायूँ: उधम सिंह ने हिम्मत और संघर्ष से चीरा सामूहिक नरसंहार के दुश्मनों का सीना: संजीव/शहीद उधम से थे आजादी के दीवाने और भारत माता के सच्चे सपूत/शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने किया उधम सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन।

उझानी: श्री ओमप्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज अब्दुल्लागंज में क्रांतिकारी उधम सिंह को उनकी देशभक्ति और वीरता के लिए याद किया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और लघुनाटिकाओं की शानदार प्रस्तुति दी।
प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। श्री सिंह ने कहा कि क्रांतिकारी उधम सिंह सच्चे देश भक्त थे। उनका संपूर्ण जीवन देश सेवा के समर्पित रहा।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि शहीद उधम सिंह आजादी के दीवाने और भारत मां के सच्चे सपूत थे। क्रांतिकारी उधम सिंह ने मुश्किल चुनौतियों को स्वीकारा। हिम्मत और संघर्ष की शक्ति से देश में हुए सामूहिक नरसंहार के दुश्मनों का सीना चीर दिया। आजादी का सपना साकार हुआ। उधम सिंह के साहस और वीर गाथा को सुनकर प्रत्यके भारतवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है।
शिक्षक सुरेश पाल सिंह ने कहा कि जलियावाला बाग हत्याकांड से आक्रोशित उधम सिंह ने लंदन जाकर कैक्सटन हाॅल में जनरल माइकल ओ ड्वायर के सीने में गोलियां दागीं और मौत के घाट उतार कर अपनी प्रतिज्ञा पूरी की। भारतीय वासियों के दिलों में बसने साथ इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों पर नाम दर्ज करा गए।
शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि भारतीय वीरों ने अतिथियों का सदैव सम्मान किया और अपने दुश्मनों को कभी छोड़ा नहीं। देश पर आने वाली हर विपत्ति का डटकर सामना किया।
शिक्षक कुशलकांत राठौर, संदीप कुमार और विपिन मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। शिक्षिका नीलोफर, पूजा साहू और निधि शर्मा के नेतृत्व में देशभक्ति गीतों और लघुनाटिकाओं की शानदार प्रस्तुति दी। प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा और अजब सिंह ने बच्चों को सम्मानित किया।
इस मौके पर अजब सिंह, सुमन सक्सेना, विदुषी, रवीश शर्मा, दुर्गेश राठौर, रेनू शर्मा, दीपिका यादव, पूर्णिमा सक्सेना, नेम प्रकाश, रश्मि यादव, अश्मि उपाध्याय, रामस्नेही आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *