बिल्सी: प्रदेश में जनता को नहीं मिल पा रही है मूलभूत सुविधाएं 

बिल्सी: आज बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव अंबियापुर, बांसबरोलिया, सिमर्रा भोजपुर, घंघोसी, बमेढ़, सहसपुर, मूसेपुर, रुदैना समेत नगर में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र शाक्य के प्रथम बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की जनता बदलाव चाह रही है। वर्तमान सरकारों से जनता बुरी तरह से त्रस्त हैं। चाहे किसान हो, चाहे नौजवान हो, चाहे व्यापारी हो सभी परेशान है। केंद्र एवं राज्य सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उन्होने कहा कि सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बदायूं में ऐतिहासिक विकास कार्य कराएं हैं। जिससे जनता का भरोसा उनपर कायम है। इस बार भी जिले की जनता लोकसभा चुनाव में उन्हे रिकार्ड मतों से जिताने का काम करेगी। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष किशोरी लाल शाक्य, जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य के प्रतिनिधि चंद्रशेखर शाक्य उर्फ टिंकू, युवा नेता रविन्द्र शाक्य, रामेश्वर शाक्य, सोवरन शाक्य, अनोखेलाल शाक्य, तेजेन्द्र शाक्य, मनीराम शाक्य, दुर्वेश शाक्य, मुकेश चन्द्र मौर्य, धर्मेन्द्र शाक्य, रामसिंह, विनोद कुमार, भोजराज, टेकचंद शाक्य, सतीश आदि मौजूद रहे।
नईम अब्बासी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published.