बिल्सी: भाजपा ने दिलाया सभी महिलाओं को सम्मान:पिंकी  काबरा

बिल्सी:  आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष पिंकी काबरा के नेतृत्व में नगर के वार्डो में कमल संदेश पद यात्रा निकाली गई। महिलाओं को संबोधित करते हुए नगराध्यक्ष श्रीमती काबरा ने कमल संदेश पद यात्रा को जन यात्रा बताते हुए कहा कि ये यात्रा प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि केंद्र में मोदी एवं प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों का ग्राफ काफी कम हुआ है। आज महिलाओं को परुषों के बराबर सम्मान दिलाने का काम सरकार ने काफी तेज गति किया है। उन्होने कहा कि हर में घर में शौचालयों का निर्माण कराने का काम केंद्र सरकार ने काफी तेजी किया है। अब लोगों को खुले में शौच करने को जाना नहीं पड़ता है। साथ ही गांव की महिलाओं को धुएं के साथ खाना पकाने को खत्म करने के लिए सरकार ने उज्जवला गैस योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएं है। जिसका लाभ उन्हे मिल रहा है। इसके अलावा प्रदेश के विकास को तेज गति मिली है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रेखा माहेश्वरी, रमा गुप्ता, मुन्नी सक्सेना, सुधा माहेश्वरी, सरला गुप्ता, नीलम समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।
नईम अब्बासी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published.