बदायूँ: सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा  में उठाये गए कदमों के बारे में किया जागरुक

बदायूँ :  महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान 20 नवम्बर से 18 दिसम्बर 2018 तक चलाये जाने का निर्णय लिया गया था। 20 नवम्बर 2018 को नारी सशक्तिकरण अभियान का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के द्वारा शुभारम्भ किया गया तथा 21 नवम्बर 2018 से 26 नवम्बर 2018 तक ब्लाक स्तरीय कमेटी द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
मंगलवार को नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान समापन नारी स्वावलम्बन सम्मेलन को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि के रूप मे दीपमाला गोयल, अध्यक्ष नगर पालिका बदायूॅ, सीमा राठौर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, सीमा शर्मा, जिला महा मंत्री महिला मोर्चा एवं महिला सदस्य कार्यक्रम के दौरान मौजूद रही तथा कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा किया गया। जिसमें महिला कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनों से महिलाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी तथा इसके दौरान बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा आशा ज्योति केन्द्र सभी कर्मचारी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्षा दीपमाला गोयल ने बताया कि सभी महिला सरकारी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने ब्लाकों की महिला लाभार्थियों के घरों में सम्पर्क किया तथा केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाये गये कदमों के बारे में जागरूक किया। महिला पुलिस कर्मी, महिला अध्यापक, आशा बहुए, आंगनबाडी कार्यकत्री, अस्पताल की महिला कर्मचारी, महिला सफाई कर्मचारी और अन्य महिला कर्मचारी डोर टू डोर अभियान के माध्यम से इन लाभार्थियों के साथ बातचीत की व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से इन्हें लाभ मिला या नहीं इसकी भी सम्पूर्ण जानकारी हासिल की।
27 नवम्बर 2018 से 15 दिसम्बर 2018 तक ब्लाक स्तरीय कमेटी द्वारा जन सम्पर्क अभियान चलाया गया तथा महिलाओं से जन सम्पर्क किया गया। महिला सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, महिला कान्स्टेबल, महिला अध्यापक, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, अस्पताल की महिला कर्मचारी, महिला सफाई कर्मचारी, स्वंय सहायता समूह की महिला सदस्य के द्वारा दिनांक 16 दिसम्बर 2018 से 17 दिसम्बर 2018 तक नारी शक्ति शिविर का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *