बदायूंः शुक्लोत्तर युग के प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी का 119 वां जन्मदिवस अंबियापुर क्षेत्र के गांव दबिहारी में स्थित प्रज्ञा मंडल के कैंप कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बदायूंः शुक्लोत्तर युग के प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी का 119 वां जन्मदिवस अंबियापुर क्षेत्र के गांव दबिहारी में स्थित प्रज्ञा मंडल के कैंप कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक शिक्षिकाओं और गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन किया। गायत्री परिजनों ने विराट दीप यज्ञ का आयोजन किया बच्चों ने कहानी और गीतों को प्रस्तुत किए। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि महान चिंतक रामवृक्ष बेनीपुरी सच्चे देशभक्त और क्रांतिकारी थे असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन में अहम भूमिका निभाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में 8 वर्ष जेल में रहे अपनी सशक्त लेखनी से समाज की दिशा धारा को बदलने का काम किया। प्रज्ञा मंडल के भवेश शर्मा ने कहा कि रामवृक्ष बेनीपुरी के उपन्यासों, कहानियों और निबंधो से हिंदी साहित्य में नवीन ऊर्जा का संचार किया बच्चों ने गीत कहानियों और देश भक्त देश भक्ति गीतों के साथ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी बालिकाओं ने ओम और स्वास्तिक के रूप में सजे दीप प्रज्वलित किए। बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजीव शर्मा भारत शर्मा सोनू शर्मा तेजराम मृत्युंजय सौम्या दीप्ति हेमंत आदि मौजूद रहे।