बदायूँ: विकास खण्डों पर लगेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का कैप
बदायूँ : जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग कैम्प जनपद के समस्त विकास खण्डों में कैम्प लगाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। आवेदक अपने साथ दिव्यांगता दर्शते हुए दो फोटो एवं आधार कार्ड लेकर स्वयं जांच के लिए विशेष दिव्यांग कैम्प में उपस्थित हों। बिनावर में 31 दिसम्बर 2018 को, समरेर में 01 जनवरी 2018 को, दातागंज 02 जनवरी, म्याऊ 03 जनवरी, उसावां 04 जनवरी, कादरचौक 05 जनवरी, उझानी 07 जनवरी, जगत 08 जनवरी, सहसवान 09 जनवरी, दहगवां 10 जनवरी, बिसौली 11 जनवरी, अम्बियापुर 14 जनवरी, इस्लामनगर 15 जनवरी, आसफपुर 16 जनवरी एवं वजी़रगंज 17 जनवरी, 2019 को दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैम्प लगाए जाएंगे।
—-