उघैती: डीसीबी चेयरमैन उमेश सिंह ने गरीबों के लिए कंबल बांटे। (अकरम मलिक की रिपोर्ट)
उघैती/बदायूं: उघैती आज दिनांक 30/12/2018को विश्व मानव रूहानी केंद्र शाखा उघैती पर बेहद गरीब लोगों को विश्वमानव रूहानी केंद्र नवानगर पंचकुला हरियाणा की ओर से कम्बल वितरण कार्यक्रम हुआ ।कम्बल वितरण श्री उमेश सिंह राठौर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बदायूं ,मुकेश शर्मा प्रधानाचार्य हंसवाहिनी इण्टर कालेज उघैती ,सतेंद्र पाल सिंह संचालक सहसवान बदायूं ने किया इस अबसर पर 100लोगो को निशुल्क कम्बल बितरण किया गया इसके बाद सभी को गुरु का अटूट लंगर खिलाकर उनको आदर पूर्वक विदा किया गया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के सभी प्रचारक ,सेवादार ओर आश्रम की कमेटी विपिन कुमार, बीरबल, ओमकार ,जीतपाल, के पी सिंह,राजेश सोंलकी, धर्मेन्द्र सिंह,विशेष पाल सिंह आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग किया