बदायूँ: शिविर में उठाएं विधिक सेवाओं का लाभ।
बदायूँ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश कुमार तिवारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आम जनता को विधिक सेवाओं के विषय में अधिकाधिक जागरूक किये जाने हेतु विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आज 26 अक्टूबर 2018 को तहसील बिसौली के ब्लॉक व थाना वजीरगंज के अन्तर्गत स्थित नगर पालिका परिषद, वजीरगंज के परिसर में स्थित सभागार भवन में समय अपरान्ह् 02ः00 बजे से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपस्थित जनसमूह को विधिक सेवाओं के विषय में जानकारी प्रदान की जायेगी। उन्होंने सर्वसाधारण से अपील की है कि शिविर में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर विधिक सेवाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हों।