बदायूँ: पटाखा फैक्टी में विस्फोट, 8 की मौत, 6 घायल

बदायूँ : पटाखा फैक्ट्री में बिस्फोट होने से आठ लोगों की मुत्यु हो गई एवं छह लोग घायल हो गए हैं। आयुक्त बरेली मण्डल बेरली रणवीर प्रसाद तथा आईजी ध्रुपकान्त ठाकुर एवं जिलाधिकरी दिनेश कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने पूरे प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर तत्काल पहुँचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
शुक्रवार को थाना सिविल क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में बिस्फोट होने से दौरी नरोत्तमपुर निवासी संजू पुत्र प्रसादीलाल एवं पन्ना लाल पुत्र अमर सिंह, ग्राम रसूलपुर निवासी शेर सिंह पुत्र खमानी, हादीपुर निवासी रमेश पुत्र भीमसेन, थाना उझानी के ग्राम जसरौली निवासी गुड्डू शर्मा पुत्र सत्यपाल सिंह, थाना कोतवाली के हबीबगंज यामीन पुत्र गयब हुसैन, थाना अलापुर के ग्राम उपरैला निवासी सतीश पुत्र सूरजपाल तथा थाना सिविल के गन्ना दफ्तर के पीछे के निवासी श्याम लाल पुत्र रामचन्द्र सहित कुल आठ लोगों की मृत्यु हो गई है। इसी घटना में मंडी समिति निवासी नन्हे पुत्र शिवदयाल, थाना उसहैत के ग्राम नसीरनगर निवासी सुनील पुत्र कर्मसिंह एवं रोहित पुत्र सुनील, थाना सिविल लाइन के शास्त्रीनगर निवासी विकास पुत्र देवेन्द्र, प्रमोद पुत्र ज्ञानचन्द्र तथा एक अज्ञात घायल गए है। डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को दो-दो लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। घटना की मजिस्ट्रेरियल जाचं के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र सिंह एवं एसपीआरए डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह को नामित किया है। उन्होंने जनपद की समस्त पटाखों की दुकानों पर जांच के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.